देहरादून।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘‘अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक भरत चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।