देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) का लागू होना उत्तराखंड की जनता की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि यह कदम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है और इससे समाज में समानता की भावना मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC के तहत अब राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे। खासकर महिलाओं को अधिकारों की सुरक्षा दी गई है और लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से शुरू हुई यह गंगा पूरे देश में बहेगी। साथ ही राज्य सरकार ने दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून और ऑपरेशन कालनेमि जैसे सख्त कदम उठाकर डेमोग्राफिक बदलाव रोकने की दिशा में भी ठोस कार्य किया है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, साध्वी रेणुका, स्वामी निरंजन चैतन्य महाराज, विधायक सुरेश गड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।