मुख्यमंत्री ने 4224 श्रमिकों के खातों में 12.89 करोड़ रुपये किए डीबीटी से हस्तांतरित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4224 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का शुभारंभ भी किया गया, जिससे पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य के विकास की मजबूत नींव हैं और उनके हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *