काशीपुर से गायब हुआ बालक (रतलाम) मध्य प्रदेश में मिला

आर.पी.उदास

काशीपुर। करीब 30 घंटे पूर्व यहां आवास विकास कॉलोनी से गायब हुआ दस वर्षीय बालक मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद हो गया है, हालांकि काशीपुर से यह मासूम मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया इस बात की तहकीकात अभी बाकी है ।

 उल्लेखनीय है कि यहां न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी यूपी पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र कुमार का दस वर्षीय पुत्र रचित कल शाम पार्क में खेलने गया था, परंतु वापस नहीं लौटा। रात से ही परिवार वालों के साथ ही सैकड़ो मोहल्ला वासी बालक की खोजबीन में लगे थे, पुलिस भी इस मामले में रात से ही बालक की खोजबीन में जी जान से जुटी हुई थी। आज रात करीब 8:30 बजे रेलवे के एक टीसी के माध्यम से सूचना मिली कि यह बालक मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर मिला है। यहां से बालक की फोटो भेजने के बाद उधर से भी बालक की फोटो भेजी गई जिसमें यह बालक उन्हीं कपड़ों में दिखाई दिया जो कल घर से पहन कर गया था ।रचित के पिता रविंद्र कुमार की मोबाइल पर बालक से बात भी हुई है ।सूचना मिलने के बाद कल रात से रोते रोते बेहाल परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा ।बालक को लेने के लिए परिजन रात्रम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि 10 साल का यह मासूम काशीपुर से इतनी दूर कैसे पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *