हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से विगत एक माह पाँच दिनों से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। शहरों से लेकर गांव, कस्बों एवं प्रमुख सड़क मार्गों तक नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम, जिला पंचायत, बीएचईएल, सिडकुल, राजकीय पशु चिकित्सालयों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सभी विकास खंडों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया, जिससे स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी भी निरंतर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *