सीएम धामी ने छात्रों को दिलाई गंगा शपथ, कहा- जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को गंगा शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनभागीदारी होगी।

मुख्यमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखंड की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की भावना आनी चाहिए, इसके लिए भी लगातार प्रयासरत रहना होगा।

इससे पहले विद्यालय के छात्रों ने सीएम की उपस्थिति में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊं व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *