सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें देश और उत्तराखंड का गौरव बताया। सीएम ने कहा कि जनरल रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, सैनिकों व उपस्थित नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *