सीएम धामी ने लिया पूर्णागिरी मंदिर निर्माण का जायज़ा


देेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई में निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 254 लाख की लागत से बन रहे इस भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो ठेकेदार या संस्था लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका खटीमा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *