चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी

देहरादून। देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में पश्चिम बंगाल, असम और केरल जैसे अहम राज्यों में बीजेपी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द चुनावी रैलियों के जरिए प्रचार अभियान को धार देंगे।

 देश के चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी अभियान को मजबूती देने के उत्तराखंड बीजेपी की मानें तो पिछले कुछ महीनों से राज्य के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पश्चिम बंगाल में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उनके साथ युवा मोर्चा की टीम भी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। इसके लिए अब उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चुनावी राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि धामी जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम और केरल में जनसभाएं एवं रोड शो करेंगे। जहां वो बीजेपी को मजबूत कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। दरअसल, हाल के चुनावों में धामी का प्रचार बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। बिहार, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में उनके दौरे के दौरान पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है। वहीं, उत्तराखंड बीजेपी के अन्य नेताओं और मंत्रियों को भी चरणबद्ध तरीके से चुनावी राज्यों में भेजा जाएगा। शुरुआती दौर में बीजेपी युवा मोर्चा की टीमें पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सक्रिय हो चुकी हैं। जबकि, मतदान की तारीख नजदीक आते ही वरिष्ठ नेताओं की तैनाती भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *