आकांक्षी जिला-खण्ड कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सीएम ने हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर सहित गदरपुर, मोरी, स्याल्दे को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित *सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह* में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों को सम्मानित किया। नीति आयोग द्वारा तय मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को आकांक्षी जनपद वर्ग में पुरस्कृत किया गया, जबकि गदरपुर, मोरी और स्याल्दे विकासखंडों को आकांक्षी ब्लॉक वर्ग में सम्मान मिला।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने *Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities* पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला-खण्ड कार्यक्रम से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय समावेशन में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।

सीएम धामी ने राज्य के विकास, निवेश, पर्यटन, स्थानीय उत्पाद, रोजगार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सतत विकास लक्ष्यों में मिल रही उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर ने कई अवसरों पर शीर्ष स्थान अर्जित किए हैं, वहीं गदरपुर, मोरी और स्याल्दे ब्लॉक प्रदर्शन में सर्वोच्च रहे हैं। समारोह में मंत्रियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *