कुंभ-2027 की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक पूरे हों सभी कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कुंभ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और फाइलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कुंभ क्षेत्र के पुलों का ऑडिट, घाटों के सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, भीड़ प्रबंधन और पार्किंग की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटन, अतिक्रमण हटाने, टेंट सिटी, अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसे भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड से सकारात्मक अनुभव लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *