गंगा-शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सीएम ने की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हरिद्वार, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि छह माह में जमीन पर प्रगति दिखनी चाहिए और सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों। साथ ही गंगा स्वच्छता, घाटों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *