राजस्व वसूली बढ़ाने पर सीएम सख्त, एआई से कर चोरी रोकने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर चोरी पर नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक, निबंधन कार्यों के पूर्ण डिजिटाइजेशन और सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस वसूली में देरी पर नाराजगी जताते हुए परिवहन विभाग को शीघ्र वसूली शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि ₹24,015 करोड़ के कर राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत से अधिक प्राप्ति हो चुकी है। साथ ही पूंजीगत व्यय में 34 प्रतिशत वृद्धि कर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने और पारदर्शी, जवाबदेह वित्तीय प्रबंधन पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *