हरिद्वार । यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी के संयोजन में कार्यकर्ताओं प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकारी संपत्तियों को कब्जाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम गोलीबारी की जा रही है, जिससे आमजन के मन में भय बना हुआ है। यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान और पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है, सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, काम के लिए आम इंसान दर दर की ठोकरें खा रहा है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और रानीपुर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चैहान ने कहा कि जिन जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी। उन मुद्दों को पीछे छोड़ दिया गया है। प्रदेश भय और भ्रष्टाचार की चपेट में है। प्रदर्शन में ऋषभ वशिष्ठ, ठेकेदार रोशन लाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, सार्थक ठाकुर, उज्जवल वालिया, धनीराम उर्फ नीटू, सौरभ सैनी, शुभम् जोशी, सागर बेनीवाल, हेमंत चंचल, निखिल सौदाई, सोनू सैनी, अनंत पांडेय, राजू चित्कारा, रजत त्यागी, शिवम बाल्मीकि, आनंद राठौर, शुभम् सैनी, जावेद आलम, आरिफ प्रधान, दिनेश कुमार, शुभम् जागरिया, हरविंदर सिंह, वंश सौदाई, आशु भारद्वाज, मुकुल चंचल, राहुल चैहान, मुकुल तेश्वर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।