कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की भगत सिंह चैक टिबड़ी मार्ग पर एकत्र किया जा रहा कूड़ा हटाने की मांग

हरिद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से भगत सिंह चैक टिबड़ी मार्ग पर एकत्र किए जा रहे कूड़े से स्थानीय लोगांे को हो रही परेशानी को देखते हुए कूड़ा हटाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि पूरे शहर का कूड़ा भगत सिंह चैक के समीप रिहायशी क्षेत्र में एकत्र किया जा रहा है। कूड़े से उठने वाली सडन बदबू से लोग परेशान हैं और घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कूड़े की वजह संक्रामक रोग फैलने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। हवा के साथ कूड़े की बदबू आसपास के क्षेत्र में फैल रही है। जिससे व्यापारी भी परेशान हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम को कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर करनी चाहिए। पार्षद विवेक भूषण विक्की एवं जतिन हांडा ने कहा कि शहर के बीचों बीच सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगने से लोग बीमार हो रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे परेशान हैं। क्षेत्र के लोग बार-बार कूड़ा हटाने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहती है और कूड़े ढेर पर आवारा पशुओं की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इस दौरान दिव्यांश अग्रवाल, सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, अनिल ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *