हरिद्वार । वृहद स्वच्छता अभियान की निगरानी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम में नागरिक स्वच्छता संबंधी शिकायतें और सुझाव मोबाइल नंबर **8273371714** पर दर्ज करा सकेंगे।
कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी **सी.एम. त्रिपाठी (स्वजल)** होंगे, जबकि इसकी मॉनिटरिंग जिला विकास अधिकारी **वेद प्रकाश** करेंगे। कर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी **ललित नारायण मिश्रा** के पर्यवेक्षण में संचालन होगा।
अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी की कोई भी सूचना मिलने पर संबंधित विभाग एवं नगर निगम, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसे निरंतर अभियान बताया है, जिसमें जन सहयोग को महत्वपूर्ण माना गया है।