लव मैरिज की रंजिश में चचेरे ससुर का दामाद पर जानलेवा हमला

काशीपुर। भतीजी के साथ लव मैरिज किए जाने की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया, और उसके डंपर में तोड़फोड़ कर डाली ।

 मिली जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर निवासी गुरुवचन सिंह पुत्र इंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 21 मई 2018 को इसी गांव की मनदीप कौर पुत्री दिलबाग सिंह के साथ हुई थी। यह शादी लव मैरिज थी इसलिए परिजनों के विरोध के बावजूद उन्होंने की थी। कुछ दिनों के बाद मनदीप कौर और गुरु वचन सिंह को उसके परिवार वालों ने तो अपना लिया परंतु मनदीप कौर का चाचा सुखविंदर सिंह इसी बात को लेकर उससे रंजिश रखता था। वाक्य 14 जून रात नौ बजे का है, गुरु वचन सिंह अपना डंपर लेकर गुरु अंगद स्टोन क्रेशर पर गया था वहां पहले से मौजूद उसके चचेरे ससुर गांधीनगर निवासी सुखविंदर उर्फ सनी ने गाली गलौज करते हुए एक पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा जिससे वह बेहोश हो गया उसके बाद सुखविंदर ने गुरु वचन सिंह को लात घुसो से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और पास ही खड़े उसके डंपर में तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोगों ने बामुश्किल गुरु वचन को बचाया वारदात की सूचना गुरु वचन ने अपने भाई प्रदीप को दी। जिस पर प्रदीप उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा और इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 427, 504, 506 के तहत सुखविंदर उर्फ सनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को सौंप गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *