सीपीयू जवानों ने गंगनहर में डूबती लड़की की बचाई जान

रुड़की। सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट) के जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गंगनहर में डूबती एक लड़की की जान बचाई। आज गंगनहर पटरी पर सीपीयू हॉक 14 के अधिकारी अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ड्यूटी में तैनात थे।

तभी अचानक देखा कि एक लड़की पानी में डूबने रही है। तभी बिना देरी किए मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल कृपा राम ने नहर में छलांग लगा दी और बड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, अपर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और रेस्क्यू के तुरंत बाद सीपीयू टीम ने लड़की को (पुलिस वाहन) की मदद से अस्पताल भेजा।

इस बहादुरी भरे कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। उनके इस सराहनीय प्रयास की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *