हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने संस्था के सदस्य अमन कुमार के नेतृत्व में हिन्दू नववर्ष हिन्दू धर्मशाला में मनाया। जिसमें ग्यारह सौ दीयों से हिन्दी में २०८१ हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं लिखकर हिन्दू नववर्ष मनाने के लिए लोगों को जागरुक किया।
इस दौरान अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष का आरंभ होता है, क्योंकि ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण कर हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ किया था। वैदिक सत्य और सनातन धर्म हमें धर्म और कर्म का अर्थ समझाते हैं। इसके माध्यम से, हम अपनी भारतीय संस्कृति को संजीवनी देते हैं और समाज के हित में काम करते हैं। वेदों में कहा गया है कि भगवान सत्य हैं और सत्य सनातन है, जिसका अर्थ है कि सत्य कभी समाप्त नहीं होता। हिन्दू धर्म में ही हमें आत्मा और मोक्ष का ज्ञान मिलता है, जो हमें सफल जीवन की दिशा में मार्गदर्शन करता है।