राजकुमार सेठी के रोड शो में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से दमदार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राजकुमार सेठी के रोड शो में आज समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जिसे देखकर एक ओर जहां राजकुमार सेठी गदगद नजर आए वहीं सामने चुनाव लड़ने अन्य प्रत्याशी भी भौचक के नजर आए।

नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव में आज प्रचार अभियान का अंतिम दिन है। 23 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए आज शाम 5 बजे प्रचार बंद हो जाएगा, ऐसे में आज अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में जी_जान एक कर दी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 17 आवास विकास मध्य से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सेठी ने आज रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष समर्थक शामिल हुए, जो कि हाथ में झंडा और बैनर लिए राजकुमार के समर्थन में जोर-शोर से नारेबाजी कर रहे थे। अपेक्षा से अधिक भीड़ को देखकर एक ओर जहां राजकुमार सेठी गदगद नजर आए वहीं उनके विरोधी प्रत्याशी, समर्थकों की भीड़ देखकर भौंचक्के रह गए। राजकुमार सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों में वार्ड में कराए गए विकास कार्यों के कारण उन्हें सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, और वह पहले की अपेक्षा इस बार अधिक मतों के अंतर से विजयी होंगे। श्री सेठी ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि झूठे वादे करना उनकी फितरत में शामिल नहीं है, वह जो बोलते हैं करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वह इस वार्ड से पार्षद हैं, 5 वर्ष उनकी पत्नी सोना सेठी ने पार्षद रहते हुए लोगों की सेवा की है। श्री सेठी ने बताया कि वह पूरे वार्ड वासियों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनके हर सुख दुख में आगे रहते हैं। इस बार भी चुनाव जीतने के बाद वे वार्ड के विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगे। अपनी जीत के प्रति अशाश्वत राजकुमार सेठी ने प्यार और आशीर्वाद देने के लिए वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया है। उनके आज के इस रोड शो में पूर्व सभासद तेजवीर सिंह चौहान, भीम सिंह बिश्नोई, सोना सेठी, रिंकू कालड़ा,निर्मल नरूला, सुदेश भल्ला, सिंधु रस्तोगी, सुषमा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रतिभा, सिमरन सेठी, सुषमा कालड़ा ,अनुराधा बाली, रितिका सेठी, बिन्नी सेठी, साधना अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, बीना सेठी, स्वतंत्र त्यागी, जगदीश पुत्तन, प्रेम प्रकाश, मनोज शर्मा, सुनील सेठी,पुलकित सेठी, शिवांग मिश्रा, तेजपाल सिंह, बासु शर्मा, राम प्रकाश, किशन , गोपाल, शंकर, मनोज, ब्रजकिशोर, लल्लन सिंह, ज्ञानवती, तान्या चंद्रा,हरपाल सिंह चौहान, बिट्टू राणा, रोहित चौधरी, नानक चंद ग्रोवर, सूर्यकांत अग्रवाल, आदी अरोड़ा, सलमान खान, कैलाश चंद, और रुचिका शर्मा सहित सैकड़ो समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *