लक्सर। लक्सर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों, बालाजी इण्टर काॅलेज की बालिकाओं सहित अन्य 150 लोग शामिल हुये।
साईकिल रैली प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के नेतृत्व में बाकरपुर से शुरु होकर कंकरखाता, भिक्कमपुर से होते हुए अपने गंतव्य पर समाप्त हुई। इस अवसर पर बालाजी इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई। रैली का उद्देश्य जनजागरण कर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु संदेश देना था।