देहरादून। आयुर्वेद को आज के उपभोक्ताओं की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के उद्देश्य से, दुनिया की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड लेकर आई है दो रेवोल्यूशनरी प्रोडक्ट्स- ताकत एवं शक्ति बढ़ाने वाले कैपस्यूल कामवल्लभ गोल्ड और डाबर हेल्थ ज्यूस रेंज। इन दोनों प्रोडक्ट्स का लॉन्च आज वर्ल्ड आयुर्वेदा कॉन्ग्रेस एण्ड इंटरनेशनल आरोग्य एक्सपो देहरादून में किया गया।
इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग के वाईस प्रेज़ीडेन्ट अजय सिंह परिहार ने कहा, ‘‘आयुर्वेद की 140 वर्षों की धरोहर और प्रकृति के बारे में गहरे ज्ञान के साथ डाबर हमेशा से सभी के लिए सुरक्षित, किफ़ायती और प्रभावी हेल्थकेयर पर फोकस करती रही है तथा प्राचीन आयुर्वेद के गहन अध्ययन के बाद अपने प्रोडक्ट्स लाती रही है। नए रेवोल्यूशनरी प्रोडक्ट्स-कामवल्लभ गोल्ड एवं डाबर हेल्थ ज्यूस रेंज- का लॉन्च इसी दिशा में एक और कदम है जो आयुर्वेद के प्राचीन भारतीय ज्ञान तथा आधुनिक विज्ञान का बेहतरीन संयोजन है। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के गुणों से भरपूर ये दोनों प्रोडक्ट्स उपभोक्ताओं की रोज़मर्रा की बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं।“ कामवल्लभ गोल्ड एक अनूठा और शक्तिशाली फॉर्मूला है, जो शिलाजीत, सफेद मूसली, कौंच बीज एवं अश्वगंधा जैसे शक्तिशाली प्राकृतिक अवयवों के साथ हीरक और स्वर्ण भस्म की ताकत का संयोजन है। यह फॉर्मूला एनर्जी देकर, जीवन शक्ति बढ़ाकर व्यक्ति के समग्र कल्याण को सुनिश्चित करता है। यह टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को सामान्य बनाए रखने, चिंता को दूर करने और संतुलित जीवनशैली बनाए रखने में मदद करता है। रु 400 की कीमत में 12 कैप्स्यूल्स का पैक, कामवल्लभ गोल्ड उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपने स्वास्थ्य और परफोर्मेन्स में प्राकृतिक तरीके से सुधार लाना चाहते हैं।
——