हरिद्वार, भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड के तत्वावधान में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र, समाज आराध्य महाराजा दक्ष प्रजापति की जयन्ती बड़े श्रद्धा भाव एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम प्रजापति ने तथा संचालन संदीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भेल प्रजापति संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पवनदीप कुमार एवं सामुदायिक केंद्र के निर्वाचित सदस्य चिरंजीवी कुमार मौजूद रहे।
संधान में बोलते हुए संयोजक संदीप सिंहानिया ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा पर दक्ष जयन्ती के साथ महासभा का स्थापना दिवस भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में सम्पन्न संत मंडल आश्रम बैठक में आंशिक कोर कमेटी गठित कर दी गई है, जिसकी शीघ्र विस्तार के साथ कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
सीताराम प्रजापति ने कहा कि “भगवान दक्ष प्रजापति के नाम पर गठित यह संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा और प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।” प्रवीण बरदिया ने दक्ष जी की पौराणिक कथा एवं सनातन धर्म में उनके योगदान को विस्तार से साझा किया।
दिनेश प्रजापति ने गरीब विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहायता हेतु नीति निर्माण की आवश्यकता बताई, जबकि पवनदीप कुमार ने राजनीति में समाज की सशक्त भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम में रविंद्र कुमार प्रजापति, रामलाल प्रजापति, हरपाल प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, रेखा प्रजापति, अर्चना प्रजापति, पिंकी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।