दक्ष मंदिर पहुंची जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा

हरिद्वार श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा नगर परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को कनखल स्थित श्री दक्ष महादेव मंदिर पहुंची। सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात पवित्र छड़ी अखाड़े के वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमहंत केदारपुरी, महासचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत महाकाल गिरी, श्रीमहंत आदित्य गिरी के नेतृत्व में बाल्मीकि चैक, शिव मूर्ति चैक, तुलसी चैक होते हुए दक्ष मंदिर कनखल पहुंची। जहां छड़ी को गंगा स्नान कराने के पश्चात भगवान शिव के अभिषेक के लिए दक्ष मंदिर के गृभ गृह में ले जाया गया। नागा संन्यासियों ने वैदिक विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सकुशल निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। बुधवार को छड़ी श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्रीमहंत प्रेम गिरी धाम व अन्य आश्रमों के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *