गाली देने से मना करने पर महिला सहित तीन पर जानलेवा हमला

काशीपुर। गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक ही परिवार की एक महिला सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर दी गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार मानपुर बिजली घर के पास, काशीपुर निवासी रामअवतार पुत्र सुखराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम के लगभग 6 बजे उसका भाई विजयपाल, जीजा पिन्टू, भाभी पूजा व भतीजी निशा अपने घोड़े के नाल लगवाने के लिये सरकारी अस्पताल के पीछे, एल्बर्ट स्कूल के पास, खुर्शीद के पास गये थे।रामअवतार ने बताया कि खुर्शीद सभी लोगों को गाली दे रहा था तो उसके जीजा पिन्टू ने खुर्शीद से कहा कि सभी को गाली मत दे, तेरा जिससे मामला है, उन्हीं से बोल। लेकिन इस बात पर खुर्शीद उनके साथ भी गाली गलौच करने लगा जिस पर उन्होंने उससे गाली देने के लिए मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट की। रामअवतार ने बताया कि खुर्शीद, अहमद, इकबाल व जावेद जिसकी वहीं पर मोटरसाईकिल रिपेयरिंग की दुकान है व अन्य लोगों को बुला लिया और उन लोगों ने उसके, उसके भाई विजयपाल, जीजा पिन्टू, भाभी पूजा व भतीजी को बुरी तरीके से मारा पीटा, जिस पर उसके जीजा बेहोश हो गये, उन्हें वे अस्पताल ले गये।

रामअवतार ने बताया कि जावेद ने मोटर साईकिल की चैन से मारा पीटा तथा अहमद ने धमकी दी कि तुम मुसलमानों से मत भिड़ो नहीं तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे तथा सभी लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

रामअवतार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खुर्शीद, अहमद, इकबाल तथा जावेद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *