हरिद्वार। वर्तमान में उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन की सतर्कता सैल में तैनात हरिद्वार पुलिस के निरीक्षक खजान सिंह चौहान का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पुलिस विभाग में मातम छा गया है। वह 2002 में उप निरीक्षक पद पर भर्ती होकर 2020 में निरीक्षक बने। खजान सिंह का निधन सोमवार को हुआ। उनके निधन पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। खजान सिंह मूल रूप से देहरादून के निवासी थे।