हरिद्वार। दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार द्वारा पातंजल योगधाम, आर्य नगर ज्वालापुर में होली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कवि गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. मीरा भारद्वाज और संचालन डॉ. सुशील कुमार त्यागी ‘अमित’ ने किया, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. अशोक गिरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। कविता जोशी, देवेंद्र मिश्र, साधु राम पल्लव, डॉ. मीरा भारद्वाज, डॉ. सुशील त्यागी, डॉ. अशोक गिरी सहित कई कवियों ने होली पर सुंदर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, प्रेम और एकता का संदेश गूंजा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।