जानलेवा चाइनीज मांझे पर सख्त कार्रवाई की मांग, जिला प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल

 हरिद्वार। जानलेवा चाइनीज मांझे की रोकथाम को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में समस्त विभागों के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने तथा दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की।

सुनील सेठी ने सिटी मजिस्ट्रेट महोदया को सौंपे गए पत्र में कहा कि हर वर्ष लाखों लोग, वन्यजीव, पक्षी और आवारा पशु इस जानलेवा मांझे से घायल हो रहे हैं और कई मामलों में यह मृत्यु का कारण भी बन रहा है। इसके बावजूद यह मांझा अब भी सीमावर्ती क्षेत्रों से आ रहा है और चोरी-छिपे कई स्थानों पर बेचा जा रहा है। सैकड़ों बच्चों तक इसकी पहुंच बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ और लालच के चलते कुछ लोग राहगीरों और निर्दोष जीवों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि चाइनीज मांझे की आपूर्ति करने वाले सप्लायर, भंडारण करने वाले, विक्रेता, खरीदार और इससे पतंग उड़ाने वाले सभी लोगों पर कठोरतम कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाए। साथ ही बसंत पंचमी तक ड्रोन के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और पुलिस के निर्देशों के बावजूद मांझा भंडारण करने वालों पर हत्या के प्रयास तक का मुकदमा दर्ज किया जाए। सेठी ने कहा कि परिवहन विभाग को सीमावर्ती चेकिंग पोस्टों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए और बसंत से पूर्व हर स्तर पर इस जानलेवा मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

तहसील अध्यक्ष अधीर कौशिक और वरिष्ठ व्यापारी नेता सुनील प्रजापति ने कहा कि यह सर्वविदित है कि चाइनीज मांझा जानलेवा है, इसके बावजूद कुछ मुट्ठीभर लालची लोग आम नागरिकों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक डर के साये में सफर कर रहे हैं, हाईवे पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और शहर में यह मांझा आम राहगीरों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब छोटी-मोटी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि पुलिस और अन्य विभागों को मिलकर सड़कों पर उतरते हुए सख्त अभियान चलाना होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता सचिन चौधरी और महानगर कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जो मानवता के पतन को दर्शाता है। ऐसे लोग जो चंद पैसों के लालच में यह पाप कर रहे हैं, वे भारी जुर्माने और कठोर कार्रवाई के हकदार हैं। उन्होंने पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग से संयुक्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बसंत से पूर्व सोमवार से एक बड़ी ड्राइव चलाने का भरोसा दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *