मांग बढ़ी, कई दुकानों में इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक

देहरादून। गैस की किल्लत के चलते प्रदेशभर में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। बढ़ती मांग के कारण कई दुकानों में इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।

देहरादून की कई दुकानों में इंडक्शन चूल्हे पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, जबकि कुछ दुकानों में केवल एक-दो पीस ही बचे हैं। इसके बावजूद खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

तत्काल डिलीवरी देने वाले कई ऑनलाइन एप्लीकेशनों पर भी इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं। वहीं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो इंडक्शन पहले 1500 से 2000 रुपये में मिल रहे थे, उनकी कीमत अब बढ़कर 2000 से 3000 रुपये तक पहुंच गई है।

दुकानदारों का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों को नए स्टॉक की डिमांड भेज दी गई है, लेकिन सामान कब तक पहुंचेगा इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

इधर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बड़े ब्रांड के कई इंडक्शन चूल्हे फिलहाल उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं। एक कारोबारी के अनुसार दो किलोवाट क्षमता वाले इंडक्शन चूल्हे की कीमत करीब 2000 रुपये से शुरू हो रही है और खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *