मेला व जिला अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ बढ़ाने की मांग

हरिद्वार। मेला एवं जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार की जनता के लिए मेला एवं जिला अस्पताल प्रमुख उपचार केंद्र है, लेकिन चिकित्सकों व स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अवकाश और मरीजों की बढ़ती संख्या से ओपीडी व आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने शासन स्तर पर अतिरिक्त चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती, बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीत कमल, डॉ. निषेथे ऐरन सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *