‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’’ प्रदर्शनी का आयोजन

रुड़की। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल ने रुड़की पहुंचकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 4 से 6 मार्च 2025 तक नेहरू स्टेडियम, रुड़की में ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’’ प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसका आयोजन उनके सहयोग से तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत /2047 विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की दिशा को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई मंत्री व जनप्रतिनिधि उद्घाटन करेंगे।

इस प्रदर्शनी में DRDO, ISRO, THDC, भारतीय मानक ब्यूरो सहित कई संस्थान भाग लेंगे। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं व किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *