काशीपुर। श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट, नंगली आश्रम सुभाष नगर में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी जी महाराज ने बताया कि परंपरा अनुसार गुरु पूर्णिमा से पांच दिन पूर्व आश्रम में यह महोत्सव आयोजित किया जाता है, ताकि मुख्य पर्व पर सभी श्रद्धालु नंगली साहिब, मेरठ में श्री गुरु मंदिर में दर्शन कर सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु महाराज जी की पावन आरती से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने श्री गुरु का तिलक कर पूजन किया। ट्रस्ट की महासचिव संत शुद्ध वैरागानंद (रुचि) बाई जी ने बताया कि हर वर्ष इसी तिथि को यह आयोजन किया जाता है।
दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अपने सत्संग प्रवचन में शुद्ध महेशानंद पुरी जी महाराज ने गुरु की महिमा और जीवन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह दीप हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चमन प्रजापति देवानंद, आकाश गुप्ता, माया प्रजापति, शिवानी प्रजापति, रोहित प्रजापति, कमलेश चुग और सुदेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।