धामी ने पिथौरागढ़ और देहरादून में विकास परियोजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें विकासखंड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक 29.97 लाख रुपये, भटेड़ी से सिरोड़ी तक 44.42 लाख रुपये, और मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक 17.94 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 23.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी गई है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अशासकीय डीएवी पीजी कॉलेज के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण के लिए 19.18 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि का उपयोग भवन के निर्माण, आवश्यक उपकरण, सिंथेटिक टर्फ, प्रकाश व्यवस्था और फाल्स सीलिंग पर किया जाएगा।

यह वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *