देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नैनीताल और काशीपुर के दौरे पर रहेंगे। वे गौलापार स्टेडियम, काठगोदाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे काशीपुर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।