धर्मेंद्र चैधरी चुने गए प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष

हरिद्वार। एनयूजेआई और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रत्याशी धर्मेन्द्र चैधरी प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। महागठबंधन के प्रत्याशी धर्मेद्र चैधरी ने अश्विनी अरोड़ा को 28 मतों से पराजित किया। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में एनयूजेआई उत्तराखंड एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को भारी जीत मिली है। अध्यक्ष महासचिव सहित कार्यकारिणी के 20 पदों पर महागठबंधन के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव में 122 सदस्यों ने मतदान किया। महागठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र चैधरी को 74 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अश्विनी अरोड़ा को 46 मत प्राप्त हुए। दो मत निरस्त हुए हैं। धर्मेंद्र चैधरी को 28 मतों से विजय हुए हैं। प्रदीप गर्ग ने बताया कि महासचिव पद पर दीपक मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशु शर्मा, महेश पारिक, संजय रावल, रामकुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, संजय चैहान, अमित कुमार गुप्ता, हिमांशु द्विवेदी, सुनील पाल, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, तनवीर अली, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, विकास कुमार झा, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, मयूर सैनी, संदीप शर्मा और डा.प्रविन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, महासचिव अमित गुप्ता सहित सभी साथियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *