विमला देवी के समर्थन में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया

काशीपुर। वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमती विमला देवी के चुनाव प्रचार में भी अब तेजी आ गई है, आज विमला देवी व उनके समर्थको ने पूरे वार्ड में घूम कर जनसंपर्क किया, और चुनाव में विजई बनाने की अपील की। 

 नगर निगम के वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी खड़कपुर क्षेत्र से सशक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमती विमला देवी ने आज अपने समर्थको के साथ वैशाली कॉलोनी की गली नंबर 1 से गली नंबर 6 तक तथा बाजपुर रोड पर डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया और उनसे और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती विमला देवी ने इस दौरान वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वे निस्वार्थ भाव से सभी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे प्रतिनिधियों की अपेक्षा के कारण वार्ड की टूटी-फूटी सभी सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा, सुरक्षा की दृष्टि से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी ।विमला देवी के पति एवं समाजसेवी धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो गरीब विधवा और वृद्ध अपनी पेंशन के लिए धक्के के खाते घूम रहे हैं उनकी पेंशन की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। आज के जनसंपर्क में विमला देवी के साथ धर्मपाल सिंह, सावित्री देवी, सोनी प्रजापति, बलजीत सिंह, प्रेम सिंह, कुलमीत सिंह, अरविंद प्रजापति, जयकुमार सैनी तथा मटरू लाल सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *