हरिद्वार। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आज बहादराबाद के 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशामक विभाग ने आग बुझाने के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। 15वीं एनडीआरएफ टीम ने खोज-बचाव तकनीकें सिखाईं।
अगले चरण में 150 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 5 बैचों में प्रशिक्षण 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अधिकारी ने प्राथमिक सहायता और डेंगू से बचाव पर जानकारी दी। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का सुझाव दिया।
कार्यशाला में आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मास्टर ट्रेनर मनोज कण्डियाल, अग्निशामक अधिकारी अनिल त्यागी, और एनडीआरएफ. टीम मौजूद रहे।