हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में हरिद्वार पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुमननगर उप निरीक्षक अर्जुन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा हो रहा था।
पुलिस के अनुसार सावेज पुत्र याकूब (21 वर्ष) और नईम पुत्र जहाँगीर (45 वर्ष) आपस में नाली के पानी को लेकर झगड़ रहे थे, जिससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों आरोपी उत्तेजित होकर गाली-गलौच और हुड़दंग करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।