राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण की संस्तुति पर उत्तराखण्ड प्रदेश में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने बताया कि नैनीताल में मनोज बिष्ट, उधमसिंहनगर जगदीप सिंह विर्क, काशीपुर महेन्द्र चौधरी, हल्द्वानी महानगर चन्दन भाकुनी, अल्मोड़ा हरीश भट्ट, रानीखेत महेश आर्य, बागेश्वर भूपेश ऐठानी, डीडीहाट ललित पाल, पिथौरागढ़ कुडल सिंह महर, चम्पावत खीमानन्द बिनवाल, चमोली लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रूद्रप्रयाग शिव सिंह रावत, टिहरी विजयपाल सिंह रावत, देवप्रयाग एवं कार्यालय प्रभारी गम्भीर ंिसह जयाडा, पुरोला सूर्य लाल, उत्तरकाशी पपेन्द्र नेगी, पौडी मुकेश बिष्ट, कोटद्वार सूरज प्रकाश कान्ति, हरिद्वार ग्रामीण अरूण चौधरी, देहरादून परवादून रंजीत सिंह बाबी, ऋषिकेश महानगर स. जगजीत ंिसह जग्गी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस संगठन द्वारा सभी जिलाध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुचाने के साथ ही पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *