सड़क सुरक्षा को लेकर हुई जिला समिति की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

हरिद्वार। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने सांसद को पौधा देकर स्वागत किया। बैठक में सांसद ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने और पोस्टर-होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। सड़कों पर गति नियंत्रण के लिए चेतावनी बोर्ड और ब्लैक स्पॉट में सुधार के उपाय अपनाने की बात कही। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि जनपद में 40 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए, जिनमें से 35 में सुधार हो चुका है। सांसद ने स्कूलों और फैक्ट्रियों के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन और ट्रॉली-डंपर के संचालन पर सख्ती के निर्देश दिए। उन्होंने हेलमेट की गुणवत्ता पर जोर देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में सहायता करने वाले 9 वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। इसके बाद सांसद ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, एनएचएआई निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *