सेना दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कार्यक्रम का आयोजन 

हरिद्वार। सेना दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार  में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम सांग एक मुठ्ठी आसमान से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस के बल पर ही हमारी स्वतंत्रता सुरक्षित है। सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित सैनिकों की वजह से ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि आज उन सभी सैनिकों को याद करने व नमन करने का दिन है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों सहित उनके परिवार जन शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सरकार तथा प्राधिकरण की ओर से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजना वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारे में  जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता भारद्वाज ने किया। प्राधिकरण के अध्यक्ष एव जनपद न्यायाधीश नरेद्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट संदीप कुमार एवं सचिव सिमरनजीत कौर ने प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *