जिलाधिकारी ने विकास खंड बहादराबाद का किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज विकास खंड बहादराबाद एवं इसके परिसर के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और राज्य वित्त, विधायक निधि व मनरेगा योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की पत्रावलियों का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किए जाएँ, किसी भी शिथिलता या लापरवाही की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए कोटेशन और ई-टेंडर प्रक्रिया को नियमों के अनुसार कराने, कार्यों का ई-ऑफिस में रिकॉर्ड रखने और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही उन्होंने खंड परिसर के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सूची तैयार कर नए भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि एक ही स्थान पर कई कार्यालयों का संचालन हो और जनता को सुविधा मिले।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *