नवागन्तुक जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

हरिद्वार। नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखागार को उचित स्थिति में रखने और नकल निकलवाने वालों को आसानी से सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्यालय में बैठने की क्षमता बढ़ाने की बात भी की।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को शालीनता से सुनने और समयबद्धता से निस्तारण करने का आदेश दिया। उन्होंने किसी भी पटल पर पत्रावलियों को लम्बित न रखने और पारदर्शिता से निस्तारण की बात की।

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चैहान, अजयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *