जिलाधिकारी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सोमवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए शुभांकर ‘मौली’ के साथ तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के तीनों विकासखंडों, प्रमुख सड़कों, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी ने आयोजन को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। 20 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की मशाल का स्वागत शांतिकुंज में होगा और 21 जनवरी को मशाल गंगा आरती के समय हर की पैड़ी पर पहुंचेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *