हरिद्वार। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में रखे ईवीएम व वीवीपैट मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। डीएम ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी को मैनुअल के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा को लेकर निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।