जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

हरिद्वार। जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने रावली महदूद और मीनाक्षीपुरम में नव निर्मित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को ठीक न करने पर जल संस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ ही सड़कों को 10.12 दिन में पुनः बनाने के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों और ग्राम प्रधान ने नल लगानेए पाइपलाइन लीकेजए और पुरानी लाइनों को बंद करने में लापरवाही की शिकायतें की। जिलाधिकारी ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि काम में कोई लापरवाही न हो और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

ईई सिविल राजेश गुप्ता ने बताया कि दो पानी की टंकियां बनाई गई हैं और 45 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जा चुकी है। अब तक 4ए000 से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। मौके पर ईई चारु अग्रवालए एई राजीव सैनीए जेई रोहित चैहानए और वर्षा विष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *