डीएम ने तीन कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को पुरानी तहसील स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय और उप कोषागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में लंबित वादों पर नाराज़गी जताते हुए डीएम ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने पर जोर दिया।

जिला सूचना कार्यालय में डीएम ने सूचना अधिकारी को मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उप कोषागार निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने सहायक कोषाधिकारी को आम लोगों के कार्यों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *