हरिद्वार। लक्सर रोड जियापोता स्थित सत्यम पाठशाला में जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कई विषयों पर सवाल पूछे और शिक्षकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान डीएम ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान नई पीढ़ी के भविष्य संवारने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं, जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी स्कूल का दौरा करेंगे और छात्रों से और अधिक संवाद करेंगे।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता विशाल गर्ग, पाठशाला संचालक अरुण कश्यप, आशा, खुशी, मास्टर धर्मेंद्र चैहान, बॉबी चैहान समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।