नववर्ष 2026 पर डीएम मयूर दीक्षित ने दी शुभकामनाएं, स्वच्छ हरिद्वार का लिया संकल्प

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश और जनपदवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि जनपद की उन्नति के लिए सभी नागरिक अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसे जनसहयोग से सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि नववर्ष में हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने का संकल्प लें, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण और सुखद अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *