हरिद्वार। जिला चुनाव अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव को निर्भीकता से सम्पन्न कराये जाने लिए मतदान कर्मियों की नियुक्ति और अन्य आवश्यक पत्रों को जनपद स्तर से सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को प्रेषित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि
आगामी राजपत्रित अवकाशों के दौरान सभी कार्यालयों के अध्यक्ष निर्वाचन से संबंधित पत्रों को प्राप्त करने के लिए अपने कार्यालय में किसी एक कर्मचारी को तैनात करें।
इस आदेश का अनादर करना अस्वीकार्य है। अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।